झारखण्ड के मनीष मुंडा और एल प्लेटोदीप सिंह भारतीय वुशु टीम में, मास्को स्टार वर्ल्ड चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

झारखण्ड के मनीष मुंडा और एल प्लेटोदीप सिंह भारतीय वुशु टीम में, मास्को स्टार वर्ल्ड चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

मास्को स्टार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय वुशु दल रवाना मास्को के लिए रवाना हुई। बताते चलें कि भारतीय दल में कुल 32 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। मास्को के मास्को पैलेस में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न 30 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

भारतीय दल में शामिल झारखंड के एल प्लेटोदीप सिंह और मनीष मुंडा दोनों ही राष्ट्रीय पदक विजेता है। पिछले दिनों मेरठ में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर इनका चयन किया गया है।

मास्को में यह प्रतियोगिता 1 से 5 मार्च तक आयोजित होंगी।

झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय टीम को शुभकामनायें दी है।