भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की सदस्य झारखंड की रोपनी कुमारी को मिला द पूर्व रेलवे रांची में जॉब ऑफर

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की सदस्य झारखंड की रोपनी कुमारी को मिला द पूर्व रेलवे रांची में जॉब ऑफर
रांची

टीम sportsjharkhand.com

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची हमेशा से हॉकी खिलाड़ियों के लिए मददगार साबित रहा है। एक ही नहीं बल्कि इससे पहले कई हॉकी खिलाड़ियों को दक्षिण पूर्व रेलवे ने नौकरी प्रदान की है और अब एक और नई हॉकी खिलाड़ी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के सदस्य झारखंड की रोपनी कुमारी को रेलवे ने जॉब ऑफर किया है। बता दें कि रोपनी अभी जूनियर वर्ल्ड कप के लिए बेंगलुरु में चल रहे भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल है।