शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 : मैसी झारखंड एफसी बेड़ो बना चैंपियन, सुमित ब्रदर्श रानीखटंगा की टीम बनी उपविजेता

| रांची |
शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का खिताब मैसी झारखंड एफसी चचकोपी, बेड़ो की टीम ने अपने नाम किया। शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में मैसी झारखंड एफसी बेड़ो ने टाई ब्रेकर में सुमित ब्रदर्श 5-4 गोल के अंतर से पराजित किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सुमित ब्रदर्श रानीखटंगा ने तिग्गा परिवार एफसी को 1-0 और मैसी झारखंड एफसी चचकोपी बेड़ो ने ट्राइब्रेकर में ओल्ड इज गोल्ड रांची को 7-6 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता टीम को मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने 75 हजार रुपए नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम सुमित ब्रदर्श रानीखटंगा को मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने 45 हजार रुपए नगद और ट्राफी प्रदान किया। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम ओल्ड इज गोल्ड रांची को बंझिला पंचायत की मुखिया सोहंती एक्का ने 11 हजार नगद और चौथे स्थान पर रहनेवाली तिग्गा परिवार एफसी की टीम को 11 हजार नगद देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार संदीप कुजूर (सुमित ब्रदर्श) और मैन ऑफ द फाइनल का पुरस्कार दीपक कच्छप (चचकोपी बेड़ो) को दिया गया।