गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ में आया भूचाल, रमेश यादव ने सचिव पद से दिया इस्तीफा, संतोष तिवारी बने नए सचिव

गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ में आया भूचाल, रमेश यादव ने सचिव पद से दिया इस्तीफा, संतोष तिवारी बने नए सचिव
रांची/गिरिडीह

टीम sportsjharkhand.com 

बोकारो के बाद अब गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ (GDCA) में भी आंतरिक भूचाल आया हुआ है। GDCA के सचिव रमेश यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और बगैर मैनेजमेंट कमिटी की औपचारिक बैठक के ही संतोष तिवारी को नया सचिव मनोनित कर दिया। संतोष तिवारी JSCA के संयुक्त सचिव पीएन सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं।  अचानक हुए इस बदलाव से गिरिडीह के क्रिकेट प्रशासक भी हतप्रद हैं। गिरिडीह में इस बदलाव को पी एन सिंह का पूरा समर्थन है क्योंकि रमेश यादव को भी पीएन सिंह का ही करीबी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार पूरे मसले को लेकर JSCA को जून के आखिरी दिनों में एक ईमेल भी भेजा गया था। GDCA में अचानक हुए परिवर्तन को JSCA की आंतरिक लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है।