FIFA U 17 विश्व कप महिला फुटबॉल के लिए घोषित भारतीय टीम में कप्तान समेत 6 खिलाड़ी झारखंड के

FIFA U 17 विश्व कप महिला फुटबॉल के लिए घोषित भारतीय टीम में कप्तान समेत 6 खिलाड़ी झारखंड के
रांची
sportsjharkhand.com 

FIFA U 17 विश्व कप महिला फुटबॉल के लिए घोषित भारतीय टीम में कप्तान अस्टम उरांव समेत झारखंड के 6 फुटबॉलरों ने जगह बना ली है। मंगलवार को भारतीय फुटबॉल संघ ने अंतिम रूप से चयनित भारतीय टीम की घोषणा की। टीम में  झारखंड अस्टम उरांव के अलावा नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी व सुधा अंकिता तिर्की को शामिल किया गया है। कप्तान अस्टम उरांव व सुधा अंकिता तिर्की गुमला से हैं जबकि नीतू लिंडा, अनिता कुमारी व अंजली मुंडा रांची से हैं। जबकि पूर्णिमा कुमारी सिमडेगा से हैं।

झारखंड के छह खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने पर झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सह राज्य सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, महासचिव गुलाम रब्बानी, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा समेत फुटबॉल प्रशासन से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।