RPC MEDIA CUP 2023 : मयूराक्षी ने शंख को किया पराजित, अमानत के हाथों हारी टीम गंगा

RPC MEDIA CUP 2023 : मयूराक्षी ने शंख को किया पराजित, अमानत के हाथों हारी टीम गंगा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

बीएयू (BAU) स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में सोमवार को दिन का पहला मुकाबला मयूराक्षी और शंख के बीच खेला गया। इस मैच को मयूराक्षी ने 13 रन से जीत लिया, वहीं दूसरा मुकाबला अमानत और गंगा के बीच खेला गया। इस मैच को अमानत ने जीता है।

दिन सोमवार

पहला मुकाबला मयूराक्षी बनाम शंख

परिणाम

विजेता – मयूराक्षी

बताते चलें कि बीएयू क्रिकेट स्टेडियम में मीडिया कप 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का आज 8वां दिन है। सोमवार को दिन के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर मयूराक्षी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर 139 रनों का लक्ष्य शंख की टीम को दिया। जबाबी पारी खेलने उतरी शंख की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 16 ओवर में कुल 125 रन ही बना पाई। इस मैच को 13 रन से मयूराक्षी की टीम ने जीता है।

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब आशुतोष कुमार मिश्रा को दिया गया।

दूसरा मुकाबला अमानत बनाम गंगा

परिणाम

विजेता-अमानत

दिन का दूसरा मुकाबला अमानत और गंगा के बीच खेला गया, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमानत की टीम निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया और गंगा की टीम को 153 रनों का लक्ष्य दिया, जवाबी पारी खेलने उतरी टीम गंगा 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बना पाई। टीम अमानत इस मैच को 14 रन से जीता है।

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब एमडी इमराम को दिया गया।

14 फरवरी

मैच 1- दामोदर बनाम गंगा

मैच 2- सकरी बनाम मयूराक्षी