रोइंग : अर्जुन कुमार जाट व अरविंद सिंह ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

रोइंग : अर्जुन कुमार जाट व अरविंद सिंह ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

अर्जुन कुमार जाट व अरविंद सिंह ने लाइटवेट पुरुष युगल में 6 मिनट 36.92 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इनके अलावा पुरुषों के सिंगल स्कल स्पर्धा में जकर खान ने 7 मिनट 10.42 सेकेंड के समय के साथ चौथा स्थान पाया लेकिन ओलंपिक के लिए अपनी जगह सुरक्षित नहीं कर पाए क्योंकि एक देश का एक ही ओलंपिक कोटा का नियम बाधक बन गया। टोक्यो के सी फारेस्ट वाटर वे में 5 से 7 मई तक चले एशिया-ओसियाना रोइंग प्रतियोगिता के दौरान अर्जुन-अरविंद ने पात्रता हासिल की। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने खुशियां जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।