आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की बच्चियां अपना प्रशिक्षण छोड़ खेल रहीं सुब्रतो कप फुटबॉल

आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की बच्चियां अपना प्रशिक्षण छोड़ खेल रहीं सुब्रतो कप फुटबॉल
रांची
टीम sportsjharkhand.com 

सोमवार से होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोनल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में सिमडेगा की ओर से U 17 बालिका वर्ग में एस एस बालिका उच्च विद्यालय की टीम भाग ले रही है। खास बात ये है कि  एस एस उच्च विद्यालय, सिमडेगा के हॉकी आवासीय सेंटर की 9 बच्चियां अपना प्रशिक्षण छोड़कर U 17 जोनल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में ले रहीं हैं।

जिला खेल पदाधिकारी (DSO) और प्रशिक्षक की अकर्मण्यता या मिलीभगत मिलीभगत से हॉकी आवासीय सेंटर के खिलाड़ी फुटबॉल खेलने के लिए रांची तक पहुंच गए। खिलाड़ी तो नियमों से अनजान रहे होंगे लेकिन क्या DSO और प्रशिक्षक को इस बात का भान नहीं था कि वे क्या करने जा रहे हैं ?

क्या इसकी जानकारी DSO को थी ?

क्या सेंटर छोड़ने से पहले DSO की ओर से खेल निदेशालय को सूचित किया गया था ?

आखिर किन परिस्थितियों में बगैर किसी अनुमति के हॉकी की खिलाड़ियों को एक सरकारी फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलने दिया गया ?

क्या ये सरकारी नियमों के अनुकूल था ?

उपरोक्त सवालों के जवाब के लिए सिमडेगा के DSO प्रवीण कुमार से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

 

इसी आरोप में तत्कालीन उप निदेशक सह DSO दलसिंगार राम हुए थे सस्पेंड

2015 में एथलेटिक्स सेंटर का प्रशिक्षु खो खो खेलने चला गया था और इसी अकर्मण्यता के आरोप में तत्कालीन उप निदेशक सह DSO दलसिंगार राम (अब स्वर्गीय) को सस्पेंड किया गया था। इसी सस्पेंशन में वे सेवानिवृत भी हो गए थे।