RDCA के सचिव शैलेंद्र कुमार ने BDCA की एड हॉक कमिटी के कन्वेनर पद से दिया इस्तीफा

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) की एड हॉक कमिटी के कन्वेनर पद से शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को सोमवार को भेजे गए इस्तीफे में शैलेंद्र कुमार ने समयाभाव का कारण बताते हुए पद छोड़ने की बात कही है। शैलेंद्र कुमार रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) के वर्तमान सचिव हैं और BDCA की गतिविधियों को संचालन करने के लिए बनी एड हॉक कमिटी के कन्वेनर की जिम्मेवारी निभा रहे थे। पता हो वित्तीय और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के आरोप के बाद जांचोपरांत BDCA की निर्वाचित कमिटी को भंग कर JSCA ने 6 मई 2023 को एड हॉक कमिटी का गठन किया था। इस विषय पर शैलेंद्र कुमार और JSCA के सचिव का पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
JSCA की आंतरिक लड़ाई का परिणाम है इस्तीफा
JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट कई गुटों में बंट गई है। सभी गुट अप्रैल 2025 के चुनाव को लेकर वोटर गोलबंद करने में जुटे हैं। इन्हीं गुटों की महत्वकांक्षाएं से परेशानी का परिणाम है शैलेंद्र कुमार का इस्तीफा।
नौ माह में बैंक अकाउंट तक ऑपरेट नहीं कर पाई एड हॉक कमिटी
एड हॉक कमिटी 6 मई 2023 को बनी थी और JSCA की आंतरिक गुटबाजी का नतीजा ये रहा कि कमिटी इन नौ माह से ज्यादा वक्त में BDCA के बैंक अकाउंट का संचालन तक नहीं कर पाई।