अनुशासनहीनता के आरोप में रणजीत सिंह और संतोष सिंह को JSCA से निकाला गया, AGM में लगी मुहर

JSCA में 8 वर्तमान/पूर्व खिलाड़ियों, 2 IAS और 2 IPS समेत 29 लोगों को आजीवन सदस्यता दिए जाने का रास्ता साफ, जांचोपरांत विशेष समिति ने दी हरी झंडी
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के संसाधनों को अनधिकृत तौर पर अपने व्यापारिक संस्था के लिए उपयोग करने के मिसकंडक्ट का दोषी पाए जाने पर रणजीत सिंह और उनके भाई संतोष सिंह की आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी गई है। वार्षिक आम सभा (AGM) में ध्वनि मत से ये निर्णय लिया गया। पता हो कि शनिवार की शाम JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) ने रणजीत सिंह और संतोष सिंह को बाहर किए जाने पर मुहर लगाई थी। AGM के दौरान आम सदस्यों की मांग पर JSCA के क्यूरेटर रहे एसबी सिंह के खिलाफ भी अनुशासनहीनता का मामला उठा और जांच कमिटी बनाने की मांग की गई, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

 

मनीष वर्धन बनाए गए सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन

रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में संपन्न AGM के दौरान सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन मनीष वर्धन बनाए गए जबकि मनोज यादव, सुब्रतो घोष और अजय यादव को सदस्य बनाया गया। जूनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन राहुल शुक्ला बनाए गए जबकि संजीव गुप्ता, सन्नी दास और राजेश झा सदस्य बनाए गए। महिला सिलेक्शन कमिटी में कविता राय चेयर वूमेन, चरणजीत कौर, मनोज सिंह और बालाशंकर झा सदस्य बनाए गए हैं।

अजय कुमार बिष्ट बने ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर

JSCA ने जस्टिस अजय कुमार बिष्ट को सत्र 2025-26 के लिए ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर मनोनीत किया गया।