RDCA सचिव ने अपने निजी अकाउंट में 7 चेक के जरिए 4.34 लाख रुपए और छह माह के अंदर नकद 3 लाख रुपए जमा किए

RDCA बायलॉज के प्रावधानों का उल्लंघन कर एक्जीक्यूटिव कमिटी पर थोपे गए कार्यकारी सचिव व कोषाध्यक्ष
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) के काम करने से निरुद्ध किए गए सचिव शैलेंद्र कुमार का मन “चट दे, पट ले” योजना से नहीं भरा तो उन्होंने स्वयं के निजी अकाउंट में ही चेक और नकद के जरिए लाखों रुपए ट्रांसफर करने लगे। चेक की बात करे तो शैलेंद्र कुमार ने कुल 7 चेक के जरिए RDCA के अकाउंट से अपने निजी अकाउंट में 4,33,960 रुपए ट्रांसफर किए।

11 अप्रैल 2023 को चेक संख्या 2188298 के जरिए 85,000 रुपए

5 जून 2023 को चेक संख्या 2215509 के जरिए 56,800 रुपए

24 अप्रैल 2024 को चेक संख्या 1701991 के जरिए 68,800 रुपए

14 मई 2024 को चेक संख्या 1701997 के जरिए 56,500 रुपए

16 अगस्त 2024 को चेक संख्या 17036481 के जरिए 30,000 रुपए

4 दिसंबर 2024 को चेक संख्या 17011755 के जरिए 68,560 रुपए

3 मार्च 2025 को चेक संख्या 17011779 द्वारा 68,300 रुपए

सचिव शैलेंद्र जी को अगर वेंडर/ग्राउंड्समैन/अंपायर आदि को ही पेमेंट करना था तो सीधे उनके अकाउंट में भुगतान कर देते। अकाउंट में भुगतान में दिक्कत थी तो RDCA से नकद पैसे निकालकर ही बैंक में जमा करवा देते या कैश भुगतान कर देते। अब ये कौन सी “ईमानदारी” हुई कि पहले RDCA के चेक पर स्वयं हस्ताक्षर कर अपने निजी अकाउंट में चेक जमा करें और फिर निजी अकाउंट से पैसा निकालकर वेंडर/ग्राउंड्समैन/अंपायर को दें। शैलेन्द्र कुमार के समर्थक ये तर्क देते नहीं थकते कि चेक से जो भी भुगतान दूसरों को किया गया वो पेमेंट मद में था। अगर इस तर्क को सही मान भी लें तो RDCA के अकाउंट से अपने निजी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर भुगतान क्यों किया गया ? दस्तावेज मौसेरे भाईयों के संबंधों की चुगली बयां कर रहे हैं।

अब चेक के द्वारा “दे और ले” से आगे आगे बढ़ते हुए नकद राशि की ओर बढ़ते हैं। शैलेन्द्र कुमार ने अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच कुल 8 बार में अपने निजी अकाउंट में 3 लाख रुपए भी जमा करते हैं। एक बार को छोड़कर सभी अमाउंट 49,000 या उससे कम का है। बैंकिंग करनेवाले सभी लोगों को पता है कि 50 हजार या उससे ज्यादा की नकद राशि जमा करने पर पैन कार्ड डिटेल्स देने की बाध्यता है। इससे कम की रकम आप बगैर पैन नंबर के जमा कर सकते हैं। कैश का ट्रांजेक्शन ऐसे हुआ

29 अक्टूबर 2025 को 25,000 रुपए नकद जमा हुए

6 नवंबर 2025 को 30,000 रुपए नकद जमा हुए,

संयोग : RDCA U 16 प्रतियोगिता इसी दिन शुरू हुई थी

3 जनवरी 2026 को 45,000 रुपए नकद जमा किए

संयोग : 7 जनवरी को RDCA U 19 टीम की घोषणा

6 मार्च 2026 को 49,000 रुपए जमा हुए

9 मार्च 2026 को 49,000 रुपए जमा हुए

25 मार्च 2026 को 49,000 रुपए जमा हुए

संयोग : बोधनवाला ट्रॉफी के लिए रांची टीम की घोषणा

6 अप्रैल 2026 को 50,000 रुपए जमा हुए

27 अप्रैल 2026 को 3,000 रुपए जमा हुए

45-50 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी करनेवाले RDCA के मानद सचिव के अकाउंट में इतने नकद रुपए सिर्फ छह माह के अंतराल पर कहां से आए ? सवाल तो पूछे ही जाएंगे।

 

अगले सोमवार को भी जारी रहेगी हमारी विशेष पेशकश