रांची जिला शूटिंग प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर तक होटवार के टिकैत उमरांव शूटिंग रेंज में

रांची जिला शूटिंग प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर तक होटवार के टिकैत उमरांव शूटिंग रेंज में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

विनय कुमार की अध्यक्षता में रांची डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन (RDRA) की बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता 17 से 19 दिसंबर तक कराने का निर्णय लिया गया। खेलगांव स्थित टिकैत उमरांव शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें एयर ओपन के 12 इवेंट, फायर ओपन के 18 इवेंट, फायर पीप के 24 इवेंट और एयर पीप के 24 इवेंट समेत कुल 78 इवेंटस में शूटर्स भाग लेंगे। बैठक के दौरान ही आल इंडिया जी वी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करनेवाले जावेद करीम खान और राजेश कुमार को सम्मानित किया गया। भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले निशानेबाजों को विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष आनंद, महासचिव वेद रत्न मोहन समेत सभी कार्यकारणी समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में भाग लेने (इंट्री) के लिए रंजन कुमार के मोबाइल नंबर 9905913442 पर और तकनीकी या प्रशासनिक जानकारी के लिए विभूति सिंह से मोबाइल नंबर 8825150765 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले शूटर्स ध्यान दें

 

◆ 17 से 19 दिसंबर तक होगी रांची जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता

◆ 1 से 14 दिसम्बर तक होगी एंट्री

◆ 15 से 17 दिसम्बर तक लेट फाइन के साथ एंट्री

◆ खेलगांव में स्थित टिकैत उमरांव शूटिंग रेंज में होगा आयोजन

◆ प्रतियोगिता में एयर ओपन के 12 इवेंट, फायर ओपन के 18 इवेंट, फायर पीप के 24 इवेंट, एयर पीप के 24 इवेंट का होगा आयोजन