खेल निदेशक बनी सरोजिनी लकड़ा, अधिसूचना जारी

खेल निदेशक बनी सरोजिनी लकड़ा, अधिसूचना जारी
रांची

टीम sportsjharkhand.com

पूर्व खिलाड़ी और झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारी रह चुकी सरोजिनी लकड़ा को खेल निदेशक बनाया गया है। इसके आलावा साझा की कार्यकारी निदेशक की भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

राज्य सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सरोजिनी लकड़ा झारखंड पुलिस सेवा की अधिकारी है।