झारखंड तीरंदाजी टीम 36वें नेशनल गेम्स के लिए रवाना

झारखंड तीरंदाजी टीम 36वें नेशनल गेम्स के लिए रवाना
रांची

टीम sportsjharkhand.com

गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित 36वीं नेशनल गेम्स 2022 में तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए 24 सदस्यीय झारखंड तीरंदाजी टीम बुधवार को रांची एयरपोर्ट से गुजरात के लिए रवाना हुए।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य के खिलाडि़यों को बेहतर प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अविनाश कुमार , झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष नेहा महतो, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्णिमा महतो, समेत जिले के खेल प्रेमियों ने भी शुभकामनाएं दी है।