राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबॉल में झारखंड ने लगातार चौथा मैच जीता, जम्मू कश्मीर को 9-0 से रौंदा

राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबॉल में झारखंड ने लगातार चौथा मैच जीता, जम्मू कश्मीर को 9-0 से रौंदा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

27वीं हीरोज नेशनल सीनियर वोमेन्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च से 8 अप्रैल तक भिलाई में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देश के 36 टीमें हिस्सा ले रही है।

इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही है। झारखंड टीम अब तक ग्रुप 4 के खेले गए 4 मैच जीत चुकी है। झारखंड ने लगातार चौथा मैच भी जीता है। आज खेले गए जम्मू कश्मीर के साथ मैच को 9-0 से जीत कर इस टूर्नामेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत तरीके से पेश की है। ममता के दो गोल, कोमल दो,चमनी एक, अंजलि एक,आशा दो और डॉली के एक गोल के बदौलत जम्मू कश्मीर को एकतरफा मैच में झारखंड ने हराया है।

लगातार चौथी जीत

झारखंड फुटबॉल टीम की यह लगातार चौथी जीत है। बताते चलें कि ग्रुप फोर में छत्तीसगढ़, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, मध्य प्रदेश और झारखंड की टीम है। झारखंड टीम की इस उपलब्धि पर फुटबॉल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है और पूरी टीम को बधाई दी है, साथ ही आनेवाले प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

आखिरी लीग मैच का मुकाबला मध्यप्रदेश के खिलाफ

आखिरी लीग मैच का मुकाबला मध्यप्रदेश के खिलाफ 8 अप्रैल को है, अगर यह मैच भी झारखंड की टीम जीतेगी, तो टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी।