जयदीप सरकार बीआर अंबेडकर पुरस्कार के लिए चयनित

जयदीप सरकार बीआर अंबेडकर पुरस्कार के लिए चयनित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

डॉ बी आर अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 के लिए जयदीप सरकार का चयन हुआ है। खेल के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान के तहत इस सम्मान के लिए उन्हें चुना गया है। इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए 172 नामांकन प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2014 से डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष यह पुरस्कार सम्मान समारोह 11 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

जयदीप सरकार को खेल के प्रति उनके द्वारा किए गए प्रशंसनीय कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित अवार्ड से इस समारोह के दौरान नवाजा जाएगा।