रांची जिला वुशु प्रतियोगिता 16 अप्रैल को, विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

रांची जिला वुशु प्रतियोगिता 16 अप्रैल को, विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची जिला सीनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिलान्तर्गत विभिन्न क्लब/अकेडमी के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी रांची में ही आयोजित राज्य सिनियर वुशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे।