झारखंड की पहली नेशनल रेफरी जज बनी बॉक्सर सुनीता

झारखंड की पहली नेशनल रेफरी जज बनी बॉक्सर सुनीता
रांची

टीम sportsjharkhand.com

जमशेदपुर की सुनीता एक्का ने पूरे देश में राज्य का मान बढ़ाया है। दरअसल जमशेदपुर, मानगो की रहने वाली पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सर सुनीता एक्का बॉक्सिंग की राष्ट्रीय जज व रेफरी बनी है। बता दें कि बीएफआइ (बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) की ओर से 28 फरवरी से दो मार्च तक बीएफआइ वन स्टार रेफरी एंड जज परीक्षा का आयोजन किया गया था।

इसमें झारखंड के दो प्रतिभागी कार्तिक महतो व सुनीता एक्का ने हिस्सा लिया था। बुधवार को बीएफआइ द्वारा जारी किये गए रिजल्ट में पूरे भारत वर्ष से मात्र 96 कैंडिडेट उत्तीर्ण हुए है। इसमें जमशेदपुर की सुनीता एक्का का नाम भी शामिल है। अब सुनीता एक्का किसी भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जज व रेफर की भूमिका निभा सकती हैं। 18 वर्ष पहले सुरजीत सिंह ही झारखंड के एक मात्र राष्ट्रीय जज व रेफरी थे। उनके बाद सुनीता एक्का ने यह परीक्षा पास किया। 2001 से 2013 तक बॉक्सिंग के रिंग में सक्रिय रही सुनीता एक्का सीनियर नेशनल में कांस्य पदक भी जीता चुकी हैं।