चाईबासा में दो दिवसीय फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए चयन प्रक्रिया समाप्त : दो दिवसीय चयन में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद और युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधिनस्थ झारखंड खेल प्राधिकरण रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक और बालिका वर्ग के 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय चयन एसोसियेशन फुटबॉल ग्राउंड- चाईबासा में समाप्त हो गया।
जिसमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट और फुटबॉल स्किल टेस्ट किया गया। बैट्री टेस्ट अन्तर्गत ऊंचाई, वजन, 30 मीटर, 6 गुणा 10 मीटर सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर, वर्टिकल जंप, स्किल टेस्ट के अंर्तगत ड्रिबलिंग, जैगलिंग, बॉल कंट्रोलिंग, विथ बॉल रनिंग एंड टर्निंग, विथ बॉल जिग जैग मूवमेंट, मैच सिचुएशन गेम्स समेत कई तरह के टेस्ट लिए गए।
15-16 अप्रैल – फुटबॉल स्टेडियम दुधानी-दुमका
19-20 अप्रैल-रामा साहू हाई स्कूल- गढ़वा
24-25 अप्रैल – कर्जन स्टेडियम- हजारीबाग में ट्रायल होंगे
इन स्थलों से चयनित खिलाड़ियों का अंतिम चयन प्रक्रिया 28 और 29 अपैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी,रांची में किया जायेगा। अंतिम रूप से चयनित(बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।