36वें नेशनल गेम्स में जयंत तालुकदर, लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की होंगी झारखंड दल के ध्वजवाहक

36वें नेशनल गेम्स में जयंत तालुकदर, लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की होंगी झारखंड दल के ध्वजवाहक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

अर्जुन अवार्डी, दो बार के ओलिंपियन, कॉमन वेल्थ गेम्स के पदक विजेता तीरंदाज जयंत तालुकदार, कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की 36वें नेशनल गेम्स में भाग ले रहे है। ये खिलाड़ी झारखंड दल के ध्वजवाहक भी होंगे।

 

36वें नेशनल गेम्स के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित इस समारोह में झारखंड के लॉन बॉल्स,आर्चरी और रेसलिंग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया की पीएम प्रोटोकॉल के तहत नेशनल गेम्स में भाग ले रहे दलों में से प्रत्येक में से कुल 50 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।