खेलो इंडिया WOMENS लीग जोन थ्री : ट्रैक इवेंट साइक्लिंग लीग का आयोजन, ईस्ट जोन के 65 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

खेलो इंडिया WOMENS लीग जोन थ्री : ट्रैक इवेंट साइक्लिंग लीग का आयोजन, ईस्ट जोन के 65 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राजधानी रांची के खेलगांव स्थित सिद्धू कान्हू वेलोड्रम साइक्लिंग स्टेडियम में 27 मार्च 2023 से खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग लीग का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। बताते चलें कि खेलो इंडिया साइक्लिंग वोमेन्स लीग जोन 3 का यह ट्रैक इवेंट का प्रतियोगिता है। ईस्ट जोन के लगभग 65 प्रतिभागी इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को किया गया।

मौके पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा भी शामिल हुई। इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि इस प्रतियोगिता का रुझान धीरे-धीरे झारखंड में बढ़ रहा है, यहां के खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं, इस इवेंट के जरिए भी इस खेल को राज्य में और बढ़ावा मिलेगा।

कोलकाता में आयोजित खेलो इंडिया वोमेन्स रोड साइक्लिंग लीग जोन 3 का परिणाम

बताते चलें कि खेलो इंडिया वोमेन्स रोड साइक्लिंग लीग जोन 3 का आयोजन (Salt lake) कोलकाता में 25 और 26 मार्च को किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है, 2 गोल्ड 2 सिल्वर और और 2 कांस्य पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है।

सब जूनियर गर्ल्स

10 किमी (टाइम ट्रायल)

1. तारा मिंज (गोल्ड)

2. सिंधु लता हेम्ब्रोम (सिल्वर)

3. मिनी हेम्ब्रोम (कांस्य)

सब जूनियर गर्ल्स

15km (मास स्टार्ट)

1. सिंधु लता हेम्ब्रोम (स्वर्ण)

2. श्वेता कुमारी (रजत )

3. सबीना कुमारी

कुल – 06 पदक