भारतीय टीम ने भूटान को 9-0 से किया पराजित, टीम में शामिल झारखण्ड के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

भारतीय टीम ने भूटान को 9-0 से किया पराजित, टीम में शामिल झारखण्ड के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन

 

रांची

टीम sportsjharkhand.com

18 से 29 मार्च तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीएसएसएम स्टेडियम में हो रही सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय महिला अंडर 17 फुटबॉल टीम ने आज अपने तीसरे मैच के एकतरफे मुकाबले में भूटान को 9-0 से पराजित किया। जिसमें झारखंड से खेल रही 7 बालिका फुटबॉलरो शिवानी टोप्पो, साउलिना डांग, विकसीत बाड़ा, अनीसा उरांव, बबिता कुमारी, निशिमा कुमारी, ललीता बॉयपाई का सराहनीय योगदान रहा।