ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : छठे दिन पुरुष वर्ग में बिहार ने असम को 6-1 से किया पराजित

ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : छठे दिन पुरुष वर्ग में बिहार ने असम को 6-1 से किया पराजित
रांची/खूंटी

टीम sportsjharkhand.com

हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वाधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आज छठे दिन एक मात्र मैच पुरुष वर्ग में हॉकी बिहार और असम हॉकी के बीच खेला गया। जिसमें हॉकी बिहार 6-1 गोल से मैच जीत लिया। हॉकी बिहार के करणदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।