राज्य सेपक टकरा प्रशिक्षण शिविर सिल्ली में, नागपुर में आयोजित सीनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारी

राज्य सेपक टकरा प्रशिक्षण शिविर सिल्ली में, नागपुर में आयोजित सीनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारी
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखण्डं राज्य सेपक टकरा प्रशिक्षण शिविर कल (शनिवार) से सिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में राज्य सेपक टकरा के 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए सिल्ली में आयोजित राज्य सेपक टकरा संघ की बैठक में इस शिविर से सम्बंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की गई।
सेपक टकरा के प्रेसिडेंट उदय साहू ने बताया कि सिल्ली गेस्ट हाउस में खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। इनका प्रशिक्षण अरुनुमा विद्यालय सिल्ली के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर चयनित खिलाड़ी नागपुर में आयोजित सीनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कैम्प का आयोजन राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी अमरेंद्र दत्त द्विवेदी के निर्देश और वाहिद अली की देखरेख में किया जाएगा।

सिल्ली में शुक्रवार को एक बैठक के दौरान प्रेसिडेंट उदय साहू सहित कोषाध्यक्ष मनोज साहू, सचिव शिवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष राजेश साहू, कार्यकारिणी सदस्य वाहिद अली आदि उपस्थित थे।