ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : पांचवे दिन महिला वर्ग में बंगाल, ओड़िसा और मिजोरम तो पुरुष वर्ग में ओड़िसा और झारखंड टीम ने जीता अपना – अपना मैच

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वाधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आज पांचवे दिन महिला वर्ग का तीन मैच और पुरुष वर्ग में 2 मैच खेले गए।
महिला वर्ग मे हॉकी बंगाल ने असम हॉकी को 2-1से पराजित किया, हॉकी बंगाल की बरसा मंडल को , प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। हॉकी एसोसिशन ऑफ़ ओडिशा ने हॉकी झारखंड को 3-1 से पराजित किया। ओडिसा की मुनमुनी दास को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। हॉकी मिजोरम ने हॉकी बिहार को 9- 0से पराजित कर इस मैच को जीत लिया। जिसमे मिजोरम की एफ वनलालहरियटलॉमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इधर पुरुष वर्ग में हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा ने हॉकी बंगाल को 10-0 से पराजित किया। जिसमें ओडिसा के अदरोहित एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तथा आज के अंतिम मैच में हॉकी झारखंड के असम हॉकी को 10-0 से पराजित किया। जिसमें झारखंड के एडिशन मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।