प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला – पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 : दूसरे दिन खेले गए चार मुकाबले

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वाधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 के दूसरे दिन चार मैच खेले गए।

महिला वर्ग के तीन मैच एवं पुरुष वर्ग से एक मैच हुए है। पहला मैच महिला वर्ग से हॉकी मिजोरम ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा की टीम को 2-1 से पराजित किया। इस मैच में हॉकी मिजोरम की बी लालरिंपूई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच हॉकी बिहार और हॉकी बंगाल के बीच खेला गया, जिसमें हॉकी बिहार ने हॉकी बंगाल को 5-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। इस मैच में बिहार की शांति कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच मेजबान झारखंड ने असम हॉकी को 16-0 से पराजित किया और इस मैच में झारखंड की निशा मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
चौथा मैच पुरुष वर्ग का हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा बनाम असम हॉकी के बीच खेला गया। जिसमें उड़ीसा की टीम 14-0 से मैच जीतकर पूरे अंक अर्जित किए। इस मैच में उड़ीसा के अनमोल एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
