ईशारी गणेश की अध्यक्षतावाली TFI को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दी मान्यता, जारी किया पत्र

ईशारी गणेश की अध्यक्षतावाली TFI को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दी मान्यता, जारी किया पत्र
रांची

टीम sportsjharkhand.com

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ईशारी गणेश की अध्यक्षता वाले ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) को मान्यता दे दी है। इससे जुड़ा पत्र शुक्रवार को खेल मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी ने जारी कर दिया है।

पता हो कि 2022 के आखिरी महीनों में अदालत के आदेश पर TFI के चुनाव कराए गए थे। जिसमें ईशारी गणेश अध्यक्ष, आरडी मंगेशकर महासचिव और जसबीर गिल कोषाध्यक्ष चुने गए थे।