हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार : असुंता लकड़ा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में झारखंड की दो बेटियां संगीता कुमारी और सलीमा टेटे शामिल

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार : असुंता लकड़ा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में झारखंड की दो बेटियां संगीता कुमारी और सलीमा टेटे शामिल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए नामांकन की सूची भी जारी की है और इस नामांकन सूची में झारखंड की दो महिला खिलाड़ी संगीता कुमारी और सलीमा टेटे का नाम भी शामिल है। इनका नॉमिनेशन हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा अवॉर्ड् के लिए हुआ है।हॉकी इंडिया फिफ्थ एनुअल अवॉर्ड 2022 कैलेंडर वर्ष के लिए आयोजित हो रहा है। 17 मार्च 2023 को अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन होगा। हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर महिला पुरस्कार जो U-21 खिलाड़ियों को दिया जाता है और इसमें विजेता को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफी प्रदान की जाती है। इस कैटेगरी के अवार्ड की रेस में झारखंड की दो बेटियां संगीता कुमारी और सलीमा टेटे का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

इसे लेकर झारखंड के खेल प्रेमियों और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों के साथ साथ खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है और दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

गौरतलब है कि हॉकी के प्रति अपने योगदान के लिए और खेल की बेहतरी के लिए समर्पित रूप से काम करने के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग में अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए हॉकी इंडिया प्रत्येक वर्ष वर्तमान के साथ-साथ आने वाले सबसे होनहार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें पुरस्कार प्रदान करता है।

हॉकी इंडिया द्वारा प्रत्येक वर्ष दी जाने वाली पुरस्कारों की सूची

मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष) के लिए बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड

प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला) के लिए बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड

जुगराज सिंह अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष – अंडर 21)

असुंता लकड़ा अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला-अंडर 21)

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए बलजीत सिंह पुरस्कार

डिफेंडर ऑफ द ईयर के लिए परगट सिंह पुरस्कार

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए अजीत पाल सिंह पुरस्कार

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड के लिए धनराज पिल्ले पुरस्कार

अमूल्य योगदान के लिए जमना लाल शर्मा पुरस्कार

उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट पुरस्कार