सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप : झारखंड के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन जारी, राजस्थान को हरा फाइनल में पहुंची टीम

सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप : झारखंड के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन जारी, राजस्थान को हरा फाइनल में पहुंची टीम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

9 मार्च से 18 मार्च 2023 तक गुजरात में आयोजित एनटीपीसी 29वीं सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। बताते चलें कि झारखंड की इंडियन राउंड मिक्स टीम अनिल लोहार और वर्षा खलखो की जोड़ी ने राजस्थान को हरा कर फाइनल में जगह पक्का किया है।

टीम के इस प्रदर्शन पर आर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ – साथ खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है और अगले प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी है।

लोहरा और वर्षा खलखो की जोड़ी फाइनल में ऑल इंडिया पुलिस टीम से भिड़ेगी।

वहीं साझा सेंटर सिल्ली की तीरंदाज सीनियर नेशनल के पहले दिन झारखंड का खाता खोलते हुए वर्षा खलखो ने इंडियन राउंड डिवीजन में 50 मीटर डिस्टेंस पर 319 अंक हासिल कर कांस्य पदक झारखंड के नाम किया।