18वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप : हजारीबाग आवासीय सेंटर की प्रीति लकड़ा ने झारखंड को दिलाया रजत

18वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप : हजारीबाग आवासीय सेंटर की प्रीति लकड़ा ने झारखंड को दिलाया रजत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भारतीय एथलेटिक्स संघ (AFI) और कर्नाटक एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में  कर्नाटक के उडुपी में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में, हजारीबाग आवासीय सेंटर की प्रशिक्षु प्रीति लकड़ा ने ट्रिपल जंप में 11.34 मीटर जंप करते हुए झारखंड को रजत पदक दिलाया।

इसके पूर्व इसी सेंटर की प्रीति लकड़ा लंबी कूद में चौथे स्थान पर रहीं थीं। दोनों प्रशिक्षुओं के कोच प्रभात रंजन तिवारी हैं। खेल निदेशालय के समस्त अधिकारियों-कर्मियों और झारखंड एथलेटिक्स संघ के समस्त पदाधिकारियों ने प्रीति लकड़ा एवं उनके कोच प्रभात रंजन तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।