पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रणधीर सिंह के आकस्मिक निधन पर कीनन स्टेडियम में जेएससीए के सदस्यों ने जताया शोक

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शुक्रवार को कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रणधीर सिंह के अकास्मिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। यहां उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। गौरतलब है कि भारत के लिए दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज रणधीर सिंह का बुधवार को बोकारो में निधन हो गया है, वह 66 वर्ष के थे।
इस श्रद्धांजलि सभा में जेएससीए के कोषाध्यक्ष राजीव बधान, कार्यकारणी सदस्य उमा महेश्वर राव, पूर्व सचिव राजेश वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष पी एस सेन , आजीवन सदस्य मनोज यादव,तरित कांति घोष, अभिषेक कुमार सिंह,एस जयराम, सोमनाथ झा, दीपक कुमार,बी रामाराव एवं जेएससीए कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।