“19 मार्च को दौड़ेगी रांची की महिलाएं”

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय खेल प्राधिकरण और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 19 मार्च 2023 को सुबह 7:30 बजे बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स होटवार, रांची मुख्य गेट से खेलो इंडिया 10 का दम खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला 18 वर्ष से कम उम्र के महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर और 18 वर्ष से उपर ओपन वर्ग की महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में रांची जिला की कोई भी महिला हिस्सा ले सकती है। 18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को जन्म प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के लिए केवल आधार कार्ड लाना होगा।
प्रभाकर कुमार वर्मा को इस प्रतियोगिता का संयोजक बनाया गया है। सभी इछुक महिला एवं बालिका प्रतिभागी होटवार में सुबह 7 बजे तक रिपोर्ट कर सकते है। सभी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।