8वीं झारखण्ड ओपन थांग-टा प्रतियोगिता की तैयारी शुरू, धनबाद को मिली मेजबानी

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखण्ड थांग-टा संघ के तत्वाधान में 8वीं झारखण्ड राज्य ओपन थांग-टा प्रतियोगिता का आयोजन 29-30 अप्रैल 2023 को धनबाद हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की सभी भार वर्ग में पुरुष, महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होगी। जिसमें झारखण्ड के किसी भी जिले से किसी भी मार्शल आर्ट के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस दो दिवसीय ओपन प्रतियोगिता के प्रथम दिन विशेष थांग-टा प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित होगा। जबकि दूसरे दिन फुनाबाअमा तथा फुनाबा-अनीशिबा की प्रतिस्पर्धा आयोजित किया जाएगा।
29वीं राष्ट्रीय थांग-टा प्रतियोगिता में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा मौका
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए संपर्क नंबर भी जारी किया गया है भाग लेने वाले खिलाड़ी संबंधित मोबाइल नंबर पर 9031977009 पर संपर्क कर सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए झारखण्ड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने कहा है की इस प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 29वीं राष्ट्रीय थांग-टा प्रतियोगिता में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।