JSCA U 19 : रांची और सिमडेगा फाइनल में

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
JSCA अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में रांची और सिमडेगा फाइनल खेलेगी। रांची ने लोहरदगा को और सिमडेगा ने जमशेदपुर को हराकर फाइनल में अपना अपना जगह पक्का किया है। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम मेन ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 315 रनों का लक्ष्य लोहरदगा को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी लोहरदगा की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 235 रन ही बना पाई। रांची की टीम ने सेमीफाइनल के इस मैच को 80 रन से जीत कर फाइनल में अपना जगह पक्का किया है।
4 विकेट से सिमडेगा जीता
जबकि दूसरा सेमीफाइलन का मुकाबला जमशेदपुर और सिमडेगा के बीच खेला गया। जमशेदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 259 रन का लक्ष्य सिमडेगा को दिया। सिमडेगा ने 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाकर 4 विकेट से इस मैच को जीता है।
JSCA अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रांची और सिमडेगा के बीच खेला जाएगा।