झारखंड के महिला फुटबॉलर्स को फिर मिला मौका, सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के कोचिंग कैंप के लिए हुए चयनित

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप, बांग्लादेश के लिए भारतीय टीम के गठन को लेकर द्वितीय चरण में 21 से 22 फरवरी तक इंदौर, मध्यप्रदेश में ट्रायल आयोजित किया गया है। जिसमें देश भर से कुल 35 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें झारखंड से कुल एक दर्जन फुटबॉलर चयनित हुईं है। जो 23 फरवरी से 18 मार्च तक इमिराल्ड हाइट्स स्पोर्टस अकादमी, इंदौर मध्यप्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। प्रशिक्षण के बाद अंतिम रूप से एक बार फिर भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा।
चयनित सूची
शिवानी टोप्पो, अनिता डुंग डुंग, शाउलिना डांग, विकसीत बाड़ा, सूरज मुनी कुमारी, आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, गुमला (संतपात्रिक विद्यालय) काजल कुमारी, आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, हजारीबाग, अनीसा उरांव, ललीता बॉयपाल, बबीता कुमारी, निशिमा कुमारी, संजना उरांव (JSSPS )।