हॉकी झारखंड सीनियर महिला टीम ने हॉकी हरियाणा को 2-1 गोल से पराजित कर जीता कांस्य पदक

हॉकी झारखंड सीनियर महिला टीम ने हॉकी हरियाणा को 2-1 गोल से पराजित कर जीता कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

15 से 26 फरवरी 2023 तक काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज (रविवार) तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने हॉकी हरियाणा को 2 -1गोल से पराजित कर लगातार दूसरे वर्ष कांस्य पदक जीता है। झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में रोशनी डुंगडुंग 25वें मिनट में और रेशमा सोरेंग ने 59वें मिनट में एक एक फील्ड गोल किए। जबकि हॉकी हरियाणा की ओर से मैच के अंतिम मिनट के अंतिम पल में देविका सेन ने फील्ड गोल कर झारखंड के 2-0 जीत के अंतर को कम करते हुए 2-1 गोल कर दिया।

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

अलबेला रानी को हॉकी झारखंड द्वारा खेले गए पांच मैचों में तीन मैचों में मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रविवार को खेले गए मैच में भी अलबेला रानी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

झारखंड टीम

अंजली बिंझिया, सोनल मिंज, रोपनी कुमारी, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी, सम्मी बड़ा, सिमता मिंज, दिप्ती कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम, काजल बड़ा, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग।

कोच – बिगन सोय

मैनेजर -दुलारी टोपनो