ICSI की ओर से पहला एनुअल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन, 50 कंपनी सेक्रेट्रीज और प्रोफेशनल ले रहे हैं हिस्सा

ICSI की ओर से पहला एनुअल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन, 50 कंपनी सेक्रेट्रीज और प्रोफेशनल ले रहे हैं हिस्सा
रांची

टीम Sportsjharkhand.com

इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज आफ इंडिया (ICSI) की और से रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में फर्स्ट एनुअल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में झारखंड के लगभग 50 कंपनी सेक्रेट्रीज और प्रोफेशनल हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 24 मैच खेले जा रहे हैं।

खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ़ इंडिया द्वारा फर्स्ट एनुअल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 25 और 26 फरवरी को रांची में आयोजित की गई है। दिन का पहला मैच विनोद बक्शी और वैभव के बीच खेला गया।