वाटर स्पोर्ट्स के लिए झारखंड में नहीं है सुविधाएं, इसके बावजूद खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, नेशनल कंपटीशन में जीता ब्रॉन्ज

वाटर स्पोर्ट्स के लिए झारखंड में नहीं है सुविधाएं, इसके बावजूद खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, नेशनल कंपटीशन में जीता ब्रॉन्ज
रांची

टीम sportsjharkhand.com

40वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में झारखंड रोइंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल जीता है। फाइनल में मेंस फोर ( In the Men’s Quadruples) (Men’s Fours) ने 6:28.06 समय लेते हुए इस प्रतिस्पर्धा को जीता है। इस टीम में लखबीर सिंह, जसप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, परविंदर सिंह है।

गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र पुणे के आर्मी रोइंग नोड में 20 से 26 फरवरी तक आयोजित हो रही है। इस प्रतिस्पर्धा के फाइनल में झारखंड की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया है। इस कंपटीशन में फर्स्ट पोजिशन पर SER (एसईआर) सेकंड पोजीशन पर आर्मी, थर्ड पोजिशन पर झारखंड और 4th पोजीशन पर दिल्ली रहा।

राज्य में संभावनाएं असीम, नहीं है सुविधा

झारखंड में इस खेल को लेकर कोई सुविधा नहीं है। इसके बावजूद यहां के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य में इस खेल को लेकर संभावनाएं असीम है। यहां जिम्मेदार अधिकारी और सरकार में शामिल लोग हमेशा ही झारखंड को टूरिज्म के क्षेत्र में विकसित करने की बात कहतें है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित है। इस स्टेट को टूरिज्म स्टेट कहा जाता है। इसके बावजूद वाटर स्पोर्ट्स पर इस राज्य में कोई ध्यान नहीं है। वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म के लिए पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है। खेल को बढ़ावा देने को लेकर कई बातें कही जाती है। लेकिन जिन खेलों में बेहतर संभावनाएं हैं, उन खेलों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।

ओलंपिक के टॉप रैंकिंग में है यह गेम, झारखंड में नहीं है ध्यान

बता दें कि वॉटर स्पोर्ट्स ओलंपिक में टॉप रैंकिंग स्पोर्ट्स है। नेशनल गेम में भी इस गेम को टॉप रैंकिंग स्पोर्ट्स में रखा गया है। झारखंड के खिलाड़ी इस गेम में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि इसके बावजूद इस गेम को लेकर इस राज्य में अब तक ध्यान नही दिया गया।