आज का प्रशिक्षण रद्द कर सांसद खेल महोत्सव में भीड़ जुटाने के लिए JSSPS के खिलाड़ियों को बैठाया गया स्टेडियम में

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
17 से 19 फरवरी तक राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में रांची लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में महोत्सव का आगाज किया गया।
हालांकि इस दौरान भीड़ जुटाने के लिए जेएसएसपीएस (JSSPS) के प्रशिक्षु खिलाड़ियों को ग्राउंड में बैठा कर रखा गया। जबकि इन खिलाड़ियों का प्रैक्टिस का शेड्यूल रोजाना शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक ही है। इसके बावजूद इस आयोजन में ताली बजाने के लिए इन खिलाड़ियों को बैठा कर रख दिया गया। ताकि केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष भीड़ दिखे।
गौरतलब है कि जेएसएसपीएस के प्रशिक्षु खिलाड़ी इन दिनों विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। ओलंपिक में मेडल देखने का सपना देख रहे हैं। इसके बावजूद इन खिलाड़ियों का कीमती समय बर्बाद किया गया।
खिलाड़ियों से जब हमारी टीम ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वार्डन के कहने पर वह फील्ड पर आए हैं। इस प्रतियोगिता का जेएसएसपीएस हिस्सा तो नहीं है। लेकिन ये खिलाड़ी स्टेडियम का भीड़ जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका जरूर निभा रहें है।