राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2023 : देखें पहले दिन का परिणाम

राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2023 : देखें पहले दिन का परिणाम
रांची

टीम sportsjharkhand.com

रांची के विभिन्न खेल स्टेडियम में सहाय योजना के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के पहले दिन का परिणाम इस प्रकार है

फुटबॉल बालक

पहले मैच में खूंटी ने गुमला को 3-0 से पराजित किया। जिसमें जतरू तिर्की ने 8वें मिनट, ज्ञानंजय उरांव ने 20वें मिनट में रफायल मुंडा ने 33वें मिनट में गोल किया।

दुसरे मैच में सरायकेला
ने सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया।

तीसरे मैच में

खूंटी ने पश्चिमी सिंहभूम को 1- 0 से पराजित किया।

चौथे मैच में गुमला एवम सरायकेला का मैच 2-2 बराबरी पर रहा।

फुटबॉल बालिका

पहले मैच में खुटी ने गुमला को रोशनी तिर्की के 17वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत 1-0 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सरायकेला ने
सिमडेगा को 2-1 से पराजित किया। जिसमें सिमडेगा की कपारा मुर्मू ने 11वें, 28वें मिनट में गोल किया।

जबकि सुशाना लुगुन ने 17वें मिनट में गोल किया।

तीसरे मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने खूंटी को 1-0 से पराजित किया। जिसमें मगदाली प्रधान ने गोल किया।

चौथे मैच में गुमला ने सरायकेला को 1-0 से पराजित किया जिसमें भारती ने 8 वें मिनट में गोल किया।

हॉकी बालक

पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने गुमला को 2-1 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सिमडेगा ने सरायकेला को 1-0 से पराजित किया।

बालिका हॉकी

पहले मैच में गुमला ने पश्चिम सिंहभूम को 6-1 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सिमडेगा ने खूंटी को 1-0 से पराजित किया।

एथलेटिक्स परिणाम

पहले दिन राज्य स्तरीय सहाय योजना अन्तर्गत एथलेटिक्स 400 मीटर बालक और बालिका के लिए कुल 2 – 2 हिट आयोजित किए गए जिससे फाइनल में विभिन्न खिलाड़ियों ने क्वालियाई किया।

बालिका 400 मीटर

1. चंद्रमुनी उरांव – गुमला
2. अंजनी तिर्की- पश्चिमी सिंह भूम
3. पूजा गगराई – सरायकेला
4. हीरा सांगा – खूंटी
5. मावलोती टुडू – सरायकेला
6. पुष्पा कहुआ- सिमडेगा
7. मरियम मुर्मू- खूंटी
8. सोनाली
कनडुलना-पश्चिमी सिंहभूम

वॉलीबाल बालक

पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने सरायकेला को 2-0 से पराजित किया।

दुसरे मैच में सिमडेगा ने गुमला को 2-0 से पराजित किया।

वॉलीबाल बालिका

पहले मैच में पश्चिमी सिंहभूम
ने सरायकेला को 2- 0 से पराजित किया।

दुसरे मैच में गुमला ने सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया।

तीसरे मैच में खुटी ने पश्चिमी सिंहभूम को 2-0 से पराजित किया।