दर्शक दीर्घा में भीड़ जुटाने के लिए बसों में भरकर लाए गए छोटे-छोटे स्कूली बच्चे, प्यास बुझाने के लिए स्टेडियम का परिक्रमा करते दिखे

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक सहाय योजना के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पांच खेलों में प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खेल विभाग की ओर से तैयारी की गई है। वहीं दर्शक दीर्घा में भीड़ जुटाने के लिए बसों में भर – भर कर राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों के बच्चों को लाया गया। इस दौरान अव्यवस्थाओं का आलम दिखा। पहली बार रांची के मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में इतनी भीड़ दिखी। हालांकि दर्शक दीर्घा में तमाम स्कूली बच्चे ही थे।
देखें वीडियो…..
अव्यवस्था का आलम, स्कूली छोटे बच्चों को पीने का पानी मुश्किल से मिल रहा था।
sportsjharkhand.com की टीम जब ग्राउंड का जायजा लिया। तब कहीं भी पीने का पानी नहीं दिखा, हालांकि एक बार पानी ग्राउंड में रखा गया था और खत्म होने के बाद दोबारा व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया। जिस वजह से छोटे बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बच्चों के साथ जब हमने बात की, उन्होंने कहा कि काफी देर से वह पीने का पानी ढूंढ रहे हैं। लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल रहा है।
काफी देर से बच्चे प्यासे थे, मामले की गंभीरता को देखते हुए हमारी टीम ने खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा को अवगत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द व्यवस्था को सुधारा जाएगा और पूरे ग्राउंड में पीने का पानी की व्यवस्था की जाएगी।