दसवीं राष्ट्रीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता 2023 का आगाज, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी ट्रैक पर, लेकिन नहीं हटा स्पीड ब्रेकर

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मंगलवार से रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित ट्रैक पर दसवीं राष्ट्रीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दो (14 और 15 फरवरी) दिवसीय इस प्रतियोगिता में 202 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के जरिए वर्ल्ड गेम्स और 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग का टिकट भी मिलेगा।
परिणाम
20KM RACE RESULT
565 – अक्षदीप सिंह – पंजाब – 1.19.55( 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाय)
634 – सूरज पनवार – उत्तराखंड 1.20.11
510 – विकाश सिंह – दिल्ली 1.21.08
137 – प्रियंका गोस्वामी – उत्तर प्रदेश – 01.28.50 ( 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाय)
129 – भावना जाठ – राजस्थान – 01.29.44
133 – सोनल सुखवाल – राजस्थान – 01.31.03
10 KM Under 20 Result
1 – आदित्य नेगी – उत्तराखंड- 41:34
2 – बबेन्द्र सिंह – 42:18
3 – हिमांशु कुमार – उत्तराखंड – 43:15
1 – मानशी नेगी – उत्तराखंड – 49:01 ( National record )
2 – आरती – हरियाणा – 49:54
3 – इंदु – हरियाणा – 50:01
देखें तस्वीरें…….




हालांकि एसोसिएशन के लाख गुहार के बाद भी शिबू सोरेन आवास के समीप लगाए गए स्पीड ब्रेकर को प्रशासन की ओर से नहीं हटाया गया। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को ट्रैक पर रेस वाकिंग करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल विभाग को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत थी, लेकिन खेल विभाग ने भी इधर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है।