खेलो इंडिया यूथ गेम्स : हॉकी झारखंड महिला टीम, मध्यप्रदेश को हरा गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : हॉकी झारखंड महिला टीम, मध्यप्रदेश को हरा गोल्ड मेडल पर किया कब्जा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड बालिका हॉकी टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया है। अपने इस प्रदर्शन के बदौलत टीम मध्य प्रदेश को हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है।

बताते चलें कि झारखंड बालिका हॉकी टीम लगातार इस टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन दिखाया है। गुरुवार को उड़ीसा को 3-1 से पराजित कर यह टीम फाइनल में पहुंची थी। आज फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 4-3 से प्लेंटी शूटआउट में हरा कर इस मैच को जीता और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 

टीम के इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार समेत अन्य खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी है।  खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए टीम के सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को शुभकामनाएं दी है।