18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के 24 जिले के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के 24 जिले के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और बिहार स्पोर्टस डेवलपमेंट ऑथोरिटी, पटना द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पटना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के सभी 24 ज़िलो के प्रतिभागी हिस्सा ले रहें हैं।

इस प्रतियोगिता में देश भर के 599 जिलों के 5472 बालक और बालिका एथलीट अंडर 14 अंडर 16 आयु वर्ग में भाग लेंगे। 8-9 फरवरी को एथलीटों का मेडिकल कराया जा रहा है। जबकि 9 फरवरी को प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेगें।

अंडर 14 बालक, बालिका

ट्रायथलन (ग्रुप ए अंतर्गत 60 मी. स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, स्टैंडिंग शॉटपुट,ग्रुप बी अंतर्गत 60 मी. स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, स्टैंडिंग ऊंची कूद,ग्रुप सी अंतर्गत 60 मी. स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, 600 मी.) शामिल किए गए हैं।

अंडर 16 बालक, बालिका

पहली बार 1600 मीटर , स्टैंडिंग ऊंची कूद, स्टैंडिंग शॉटपुट, 5 मीटर रनवे से लंबीकुद समेत कई बदलाव किए गए हैं।

भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक 18वीं NIDJAM में कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं।