सोमवार को होगा मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का आगाज, अंतिम तैयारी में जुटा दा रांची प्रेस क्लब

सोमवार को होगा मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का आगाज, अंतिम तैयारी में जुटा दा रांची प्रेस क्लब
रांची

टीम sportsjharkhand.com

6 से 19 फरवरी तक रांची के कांके स्थित बीएयू परिसर के क्रिकेट स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 234 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष यह टूर्नामेंट आयोजित होता रहा है। इस बार इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता 16 -16 ओवर की होगी, मैन ऑफ द मैच ,मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार का वितरण भी होगा। सोमवार सुबह 8:30 बजे से टीम गंगा और स्वर्णरेखा के बीच पहली प्रतिस्पर्धा होगी। दूसरा मैच 12:30 से मयूराक्षी और खरकई टीम के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट को लेकर प्रेस क्लब मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता कमेटी की ओर से जोर शोर से तैयारी की जा रही है। कप्तान और मैनेजर के बीच किट का वितरण भी कर दिया गया है।

टीम इस प्रकार है

टीम A

गंगा, दामोदर, अमानत, स्वर्णरेखा, भैरवी

टीम B

मयूराक्षी, शंख, कांची, खरकई, सकरी

देखें टाइशीट

मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 टाइशीट

मैच का शेड्यूल

मैच 1- सुबह 8.30 बजे
मैच 2 – दोपहर 12.30 बजे

6 फरवरी
मैच 1- गंगा बनाम स्वर्णरेखा
मैच 2- मयूराक्षी बनाम खरकई

7 फरवरी
मैच 1-कांची बनाम शंख
मैच 2- भैरवी बनाम अमानत

8 फरवरी
मैच 1-सकरी बनाम खरकई
मैच 2- दामोदर बनाम स्वर्णरेखा

9 फरवरी
मैच 1- कांची बनाम मयूराक्षी
मैच 2- भैरवी बनाम गंगा

10 फरवरी
मैच 1- दामोदर बनाम अमानत
मैच 2- सकरी बनाम शंख

11 फरवरी
मैच 1- कांची बनाम खरकई
मैच 2- भैरवी बनाम स्वर्णरेखा

12 फरवरी
मैच 1- दामोदर बनाम भैरवी
मैच 2- सकरी बनाम कांची

13 फरवरी
मैच 1- मयूराक्षी बनाम शंख
मैच 2- गंगा बनाम अमानत

14 फरवरी
मैच 1- दामोदर बनाम गंगा
मैच 2- सकरी बनाम मयूराक्षी

15 फरवरी
मैच 1- शंख बनाम खरकई
मैच 2- अमानत बनाम स्वर्णरेखा

17 फरवरी
मैच 1
सेमीफाइनल 1 : ग्रुप ए का विजेता बनाम ग्रुप बी का उपविजेता

मैच 2
सेमीफाइनल 2 : ग्रुप बी का विजेता बनाम ग्रुप ए का उपविजेता

नीचे दिए गए दोनों मैच का समय जल्द ही सूचित कर दिया जाएगा

18 फरवरी : टाटा के साथ प्रदर्शनी मैच

19 फाइनल : सेमीफाइनल 1 का विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 का विजेता