खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आशा किरण बारला ने 800 मीटर में भी जीता स्वर्ण पदक

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रविवार को झारखंड, गुमला की रहने वाली एथलीट आशा किरण बारला ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी 1500 मीटर की दौड़ में आशा किरण ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था, इससे पहले भी आशा किरण ने 800 मीटर दौड़ की चैंपियन रही है। आशा किरण बारला के इस उपलब्धि पर उनके कोच आशु भाटिया और खेल प्रशंसकों ने खुशी जाहिर की है और आशा को बधाई दी है।