झारखण्ड सब जूनियर पुरुष महिला, जूनियर, सीनियर और मास्टर पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप 18 और 19 फरवरी को रांची में

झारखण्ड सब जूनियर पुरुष महिला, जूनियर, सीनियर और मास्टर पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप 18 और 19 फरवरी को रांची में

 

रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड स्टेट पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से रांची में 18 और 19 फरवरी 2023 को, पावर लिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, बताते चलें कि सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स के लिए इसी प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन किया जाना है। जानकारी के मुताबिक इस चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 18 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये है। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए ढीली पोशाक अनिवार्य है, रांची में भोजन और आवास की व्यवस्था होगी।