21 से 25 जनवरी तक अंतर आवासीय और डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अंतर आवासीय और डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र खेल प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 21 जनवरी से 25 जनवरी तक निर्धारित किया गया है।
यह प्रतियोगिता हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और आर्चरी खेल में होगी। हॉकी से जुड़ी प्रतिस्पर्धा बरियातू हॉकी एस्ट्रोटर्फ में खेले जाएंगे। जबकि फुटबॉल की प्रतिस्पर्धा बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम और मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स होटवार में आयोजित होगी। तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स की तीरंदाजी शूटिंग रेंज – 3 में आयोजित किया जाएगा। जबकि एथलेटिक्स बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित है। बैडमिंटन, वॉलीबॉल भी मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने खाने और रहने की व्यवस्था खेल गांव मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किया जा रहा है। जबकि हॉकी टीम मोराबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में ठहरेगी।
इस पूरे प्रतियोगिता में कुल 6 खेल प्रतिस्पर्धा में बालक वर्ग में 1407 और बालिका वर्ग में 1209 कुल 2616 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है।बालक वर्ग में 73 और बालिका वर्ग में 64 प्रशिक्षण केंद्रों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने दी है।