खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, झारखंड को बेंचप्रेस में और चार मेडल

खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, झारखंड को बेंचप्रेस में और चार मेडल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

सिकंदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता में बुधवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने और चार मेडल जीते है। बताते चलें कि पहले दिन सात मेडल झारखंड के खाते में आए थे।

बुधवार को विनोद पात्रा और अभिषेक सिंह ने अपने-अपने ईवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा सोनू शर्मा तथा हरदीप सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एक दिन पहले रांची के इंद्रजीत सिंह को बेस्ट लफ्टिर ऑफ इंडिया की ट्रॉफी प्रदान किया गया था।