राष्ट्रीय जूनियर, सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आगाज : सब जूनियर में वेस्ट बंगाल तो जूनियर में महाराष्ट्र ने जीता पहले दिन का मुकाबला

राष्ट्रीय जूनियर, सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आगाज : सब जूनियर में वेस्ट बंगाल तो जूनियर में महाराष्ट्र ने जीता पहले दिन का मुकाबला
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खो-खो स्टेडियम में पहली बार खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर और सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार से प्रतियोगिताएं शुरू हुई। मौके पर झारखंड खो-खो एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में कुल 700 के करीब खिलाड़ी और ऑफिशियल समेत तकनीकी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

16 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजन

यह आयोजन 16 से 19 जनवरी तक आयोजित है। अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों को जोड़ने, उनकी भागीदारी और महिला सशक्तिकरण को अत्यधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से खेलकूद एवं युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय खो-खो महासभा के निर्देशानुसार खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड सरकार और झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वधान में यह आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में पिछले दिनों हुए 42वीं जूनियर व 32वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 के सर्वश्रेष्ठ विभिन्न 12-12 राज्यों के 24 बालिका टीम भाग ले रहीं है।

एक टीम में 15 बालिका खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर, एक राज्य टीम प्रमुख प्रबंधक पंहुचे है। जबकि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न राज्यों के 60 तकनीकी पदाधिकारी एवं फेडरेशन के 12 अधिकारी और 80 लोकल राज्य संघ के अधिकारी/तकनीकी पदाधिकारी व वॉलिंटियर अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहें है। प्रतियोगिता में कुल संभावित 700 के करीब खिलाड़ी, ऑफिशियल एवं तकनीकी पदाधिकारी पहुंचे है।

पहले दिन का परिणाम

सब जूनियर

छत्तीसगढ़ VS वेस्ट बंगाल

छत्तीसगढ़ -18

वेस्ट बंगाल – 91

73 पॉइंट से वेस्ट बंगाल ने जीता मुकाबला

जूनियर

महाराष्ट्र VS वेस्ट बंगाल

महाराष्ट्र- 66
वेस्ट बंगाल- 33

33 पॉइंट्स से महाराष्ट्र ने जीता मुकाबला।

 

फाइनल में पहुंचने वाले विजेता टीम को मिलेंगे पुरस्कार राशि

जूनियर बालिका टीम के लिए
प्रथम पुरस्कार नगद राशि 2 लाख 75000 रुपये

द्वितीय पुरस्कार नगद राशि 1 लाख 75000 रुपये

तृतीय पुरस्कार नगद राशि 75000 रुपये

चतुर्थ पुरस्कार नगद राशि 75000 रुपये

सब-जूनियर बालिका टीम के लिये

प्रथम पुरस्कार राशि 2 लाख 75000 रुपये

द्वितीय पुरस्कार नगद राशि 1 लाख 75000 रुपये

तृतीय पुरस्कार नगद राशि 75000 रुपये

चतुर्थ पुरस्कार नगद राशि 75000 रुपये